अपराध
पुलिस कोतवाली द्वारा दो बाल अपचारी को दो चोरी के मोटर साइकिल के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया
वाराणसी; अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में दो बाल अपचारीसम्बन्धित मु0अ0सं0 24/2023 धारा 379I.P.C. थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी वाराणसी को मय चोरी के वाहन T.V.S XL HEAVY DUTY UP 65DR 0206 रंग काला 2- T.V.S STAR SPORT UP65 AZ 3021 रंग काला सम्बन्धित मु0अ0सं0 32/2023 धारा 379 IPC थाना चेतगंज कमिश्नरेट के साथ हड़हा बीर बाबा मंदिर के पास बाल क्रीडा उद्यान की तरफ जाने वाले गली पर के पास में अभिरक्षा में लिया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
