Connect with us

वाराणसी

पुलिस आयुक्त की अगुवाई में चला चेकिंग अभियान, कई गाड़ियां सीज

Published

on

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई गाड़ियां सीज कर दी गईं।

चेकिंग अभियान के दौरान मौके पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा तथा रोडवेज चौकी इंचार्ज पुष्कर दुबे मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page