Connect with us

वाराणसी

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में की गयी मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

Published

on

वाराणसी: उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ0 के0 एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना सूर्यकान्त त्रिपाठी, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त प्र०नि०/थानाध्यक्ष यातायात निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त गोष्ठी में पुलिस आयुक्त द्वारा निम्न आदेश-निर्देश दिये गए-

थानों में लम्बित एस0आर0 केसेज के संबंध में सम्बन्धित से जानकारी ली गयी तथा विवेचना समय से निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

समस्त पुलिस उपायुक्त (काशी/वरूणा/गोमती) जोन को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने यहां अपराध समीक्षा बैठक में अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश सम्बन्धित को देना सुनिश्चित करें।

क्रिमिनल रिट याचिका, लम्बित विवेचना एवं गैगेस्टर एक्ट के तहत 14(1) की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, एवं चैन स्नैचिंग अपराधों के अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

आई.जी.आर.एस. पोर्टल जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने तथा फीडबैक नियमित रूप से लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

असामाजिक तत्वों पर निगरानी करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा चिन्हित गुंडों माफियाओं की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरोधात्मक कार्यवाही गैंगेस्टर/गुंडा, NDPS, आबकारी के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्र०नि०/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।

पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

नियमित रूप से जनसुनवाई किये जाने हेतु समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।

“आपरेशन क्लीन” अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाहनों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Advertisement

महिलाओं एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपराधों में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Investigation, Prosecution & Conviction Monitering Portal पर अभियोगों की प्रगति, फीडिंग एवं मानिटरिंग तथा आर्म्स एक्ट में पैरवी की समीक्षा की गयी

“ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्र०नि०/थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग/रात्रि गश्त नियमित रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

“ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी। अधिकाधिक कैमरा अधिष्ठापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

अपराधों एवं कृत कार्यवाही तथा चलाये जा रहे विशेष अभियान (5G) में प्रगति की समीक्षा की गयी।

मादक पदार्थों से संबंधित बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान में प्रगति की समीक्षा की गयी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page