पूर्वांचल
पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादले का चाबुक, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर
जौनपुर में मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया। इस फेरबदल में कई अधिकारियों का कद बढ़ाया गया है, जबकि कुछ की जिम्मेदारियों में कमी आई है। कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में नए सिरे से सुधार की उम्मीद है।
तबादलों की सूची में एसपी ऑफिस में तैनात सतीश सिंह को केराकत का कोतवाल बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सरायख्वाजा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रशांत पाण्डेय को सीओ बदलापुर के संबंध पेशी का जिम्मा सौंपा गया है। अमित कुमार पाण्डेय को नेवढ़िया थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, मनोज कुमार ठाकुर को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है, रामाश्रय राय को जलालपुर थाने का प्रभार दिया गया है, राज नारायण चौरसिया को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है और संजय सिंह को अपराध शाखा (विवेचना सेल) में स्थानांतरित किया गया है।
