Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, दो के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

  
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरदेवा बुजुर्ग निवासिनी समलावती देवी पत्नी फूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने मीना देवी पत्नी नन्दलाल व परमशीला देवी पत्नी बृजभान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
    
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरदेवा बुजुर्ग निवासिनी समलावती देवी पत्नी फूलचंद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते एक जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे के करीब मैं गांव के पूरब तरफ से टहल कर घर आ रही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मीना देवी पत्नी नन्दलाल और परमशीला देवी पत्नी बृजभान ने पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घेर कर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया और  जान-माल की धमकी देने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
  
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page