Connect with us

वाराणसी

“पुरानी पेंशन”ही बुढ़ापे का सहारा है की बहाली के लिए केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों ने

Published

on

Loading...
Loading...

कैंट रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से दिया धरना


कर्मचारियों ने कहा कि चाहे जो हो पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे

Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी । “पुरानी पेंशन”ही बुढ़ापे का सहारा है बहाली को लेकर केंद्र और राज्य के कर्मचारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रुप से आज दोपहर 12 बजे से दिया धरना ।धरने की अध्यक्षता नार्दन रेल मेंस यूनियन के सुनील कुमार सिंह एवं संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी ने किया धरना में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ,केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समन्वय समिति, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ ,खादी ग्राम उद्योग कर्मचारी संघ, डिफेंस सिविलयन एम्पलाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राज्य कर्मचारी महासंघ ,चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों कर्मचारियों ने वैनर व नारे लिखे तख्तियों के साथ शामिल हुए और जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा ।पुरानी पेंशन हक है हमारा लेकर रहेंगे लेकर रहेंगे आदि नारे लगा रहे थे। अध्यक्षता कर रहे सुनील कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई कर्मचारी एन पी एस से संतुष्ट नहीं हैं केन्द्र सरकार को एनपीएस वापस लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर देनी चाहिए यही हमारी प्रमुख मांग है। कार्यक्रम के संयोजक राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिला अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा की नई पेंशन योजना के परिणाम अब दिखने लगे हैं जो अधिवक्ता आयु पूरी होने के बाद पेंशन का निर्धारण किया जा रहा है वह बुढ़ापे का सहारा नहीं हो सकता खासकर जहां बेरोजगारी एवं महंगाई को स्वयं सरकारे स्वीकार करती है ऐसी परिस्थिति में यदि लोकसभा चुनाव से पूर्व इस मांग को यदि सरकार पूरा नहीं करती है तो उसका असर निश्चित दिखाई पड़ेगा सरकार को हिमाचल प्रदेश के चुनाव से सबक लेना चाहिए और पुरानी पेंशन की बहाली करते हुए 2014 में की गई घोषणा को पूर्ण करना चाहिए। सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव , राजेश्वर पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, जिला मंत्री श्यामराज यादव, मंडल मंत्री दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव , सुधांशु सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भदोही धर्मराज यादव श्री प्रकाश लाल श्रीवास्तव,नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह , एमपी रेलवे मजदूर यूनियन मंडल मंत्री एन बी सिंह,डीके सिंह , डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पी डब्लू डी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौहान,मनोज चौहान, संयुक्त मंत्री पवन चौहान, संजय सिंह,उपमा कुमारी सिंचाई विभाग डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, कमलेश पांडेय, सुभाष गौतम, संतोष कुमार सिंह,प्रमोद कुमार , अवधेश पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार सिंह,सरताज अहमद, संजय कुमार, जयदीप कुमार,दिनेश कुमार पाल,योगेंद्र राय,संजय धर दूबे, रणजीत सिंह,इन्दरजीत प्रसाद, सुभाष साह,विवेक सिंह ,रामतीर्थ यादव, विवेक रघुवंशी ,प्रेम चौधरी , अशोक कुमार ,जटाशंकर यादव, राजमोहन यादव,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संरक्षक महिमा द्विवेदी केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव सुभाष शाह ,यूपी एमईएस वर्कर्स यूनियन के महासचिव इंद्रजीत प्रसाद,विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशोवर्धन त्रिपाठी, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पवन कुमार, उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधांशु सिंह,चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता , महेश त्रिपाठी, हरेंद्र यादव,ओम प्रकाश वर्मा, बाबू लाल मौर्य, बृजेश यादव, रामबदन यादव, राजनाथ, सत्येन्द्र श्रीवास्तव जिला मंत्री भदोही, गणेश राय, गीतांजलि राणा, गीता उपाध्याय, बीना सिंह, उषा गौतम ,आरती शास्त्री, सीताराम आदि ने सम्बोधित किया अन्त में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिलामंत्री श्याम राज यादव ने संयुक्त रूप से धरने में उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page