Connect with us

गाजीपुर

पिकअप से 11 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर की गई।

प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर एक टाटा पिकअप वाहन (UP65QT9467) में गोवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उक्त तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुबह करीब 3:00 बजे सरमेश यादव उर्फ दीपक यादव (लगभग 25 वर्ष, निवासी छपरा, थाना खानपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 गाय और एक बछड़ा सहित कुल 11 गोवंश बरामद हुए।

घटना के दौरान अभियुक्त सूरज यादव (निवासी खिदिरगंज, थाना सादात), पिकअप वाहन का अज्ञात चालक तथा उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार तस्कर गोवंशों के मुंह और पैर बांधकर उन्हें वाहन में लादकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की योजना बना रहे थे। मौके से गोवंश को बेहोश करने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए, जिनमें छह निडिल, छह सिरिंज, दो छोटे चाकू और चार शीशी तरल दवा शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सरमेश यादव को जेल भेज दिया है। इस मामले में मु0अ0सं0 81/2026 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद सभी गोवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उन्हें सादात कस्बे की गोशाला में संरक्षण हेतु भेज दिया गया है। फरार अभियुक्त सूरज यादव तथा पिकअप वाहन के अज्ञात चालक की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव के साथ उप निरीक्षक पुनीत कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, अंबुज कुमार पाल, शैलेश सरोज, दिनेश कुमार और दुष्यंत कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page