Connect with us

वाराणसी

पिंडरा में खतौनी रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

Published

on

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर पिंडरा खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने विकास खंड पिंडरा में आयोजित खतौनी फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप प्रतिदिन विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कृषकों के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान राहुल यादव (सहायक विकास अधिकारी कृषि), संतोष कुमार सिंह, अवधेश मिश्रा, विनोद सिंह, वंश नारायण पटेल, उमेश सिंह और चंद्रकेश सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa