Connect with us

पूर्वांचल

पार्टी के दौरान हुई चाकू बाजी, मुकदमा दर्ज

Published

on

जौनपुर। थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में शनिवार रात एक शराब पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। रामधारी सिंह और उनका साथी विनय पाल पार्टी में शराब पी रहे थे, तभी दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बहस बढ़ने पर रामधारी ने विनय के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनय के भतीजे विजय पाल की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa