Connect with us

अपराध

पांच बच्चों के पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सलारपुरा क्षेत्र के रहने वाले बुनकर मुराद अली (43 वर्ष) को एक 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जैतपुरा थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी मुराद पांच बच्चों का पिता है।

जैतपुरा थाने की पुलिस को किशोरी के बड़े भाई ने बुधवार को तहरीर देते हुए बताया कि, उसकी बहन बीते मंगलवार की रात लगभग आठ बजे घर के पास बच्चों के साथ छुपा-छुपाई खेल रही थी। उसी दौरान मुराद अली उसकी बहन को खींच कर पॉवरलूम के कारखाने में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी बहन घर आई तो मुराद अली की करतूत के बारे में जानकारी दी।

Loading...

वहीं इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया। आरोपी को गुरुवार की सुबह सिटी स्टेशन के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page