Connect with us

वाराणसी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा।

Loading...

सुबह के समय बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा और रातें भी सर्द हो गई हैं। सुबह 10-11 बजे तक लोगों को ठंड और सिहरन का अनुभव हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ठंड बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने की संभावना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page