Connect with us

वाराणसी

पशुपतेश्वर महादेव मंदिर में अवैध कब्जे का मामला: पुजारी की मनमानी से परेशान महंत, पुलिस ने लिया संज्ञान

Published

on

वाराणसी। सारनाथ स्थित प्राचीन पशुपतेश्वर महादेव मंदिर में अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर के महंत बाल योगी ने आरोप लगाया है कि मंदिर के पुजारी छोटेलाल, जिन्हें उन्होंने स्वयं 15 वर्ष पूर्व पूजा-पाठ के लिए नियुक्त किया था, अब आश्रम परिसर में उन्हें ही रहने से रोक रहे हैं।

महंत बाल योगी का आरोप है कि पुजारी छोटेलाल कुछ नशेड़ी किस्म के स्थानीय लोगों की मिलीभगत से आश्रम परिसर में अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और अनेक प्रमुख संतों, जैसे सतुआ बाबा तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने हस्तक्षेप किया और मंगलवार को पुजारी छोटेलाल को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सभी पत्रावलियों की गहन जांच के बाद ही आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय संत समाज ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि वर्षों से सेवा में रत महंत को न्याय कब और कैसे मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page