Connect with us

वाराणसी

पराड़कर भवन में कांग्रेस का कार्यक्रम रोकने पर बवाल, पुलिस से झड़प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के गोलघर-मैदागिन क्षेत्र में स्थित पराड़कर स्मृति भवन पर शनिवार को पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम को रोकने के कारण विरोध-प्रदर्शन और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के इस कदम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस से धक्का-मुक्की तक हो गई।

सूत्रों के अनुसार, पराड़कर भवन पर पुलिस की मौजूदगी के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद कार्यक्रम मैदागिन स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया।

Loading...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के निर्देश पर जिला प्रशासन विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। इस घटना के बाद कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी आक्रोशित नजर आए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page