Connect with us

गाजीपुर

परम ज्योति फीलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर कुंवरपुर (नंदगंज) गांव में परम ज्योति फीलिंग स्टेशन का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ किया गया। भारत पेट्रोलियम, अलीनगर (चंदौली) के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक मंडल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चेलाल यादव, सपा नेता सत्येंद्र सिंह सत्या, और यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक मंडल ने कहा कि हाईवे पर वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस फीलिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

फीलिंग स्टेशन के प्रबंधक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव ने कहा कि स्टेशन पर सभी आधुनिक सेवाएं जैसे डिजिटल भुगतान, साफ-सुथरा परिसर, और उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि ग्राहकों को कोई असुविधा न हो।

उद्घाटन कार्यक्रम में शिवप्रसाद यादव, रामबचन यादव, महेंद्र यादव, श्रीनाथ यादव, रामनगीना यादव, मुकेश यादव, दिलीप यादव, उपेंद्रलाल यादव, नरेंद्र कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page