Connect with us

वाराणसी

पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दहेज उत्पीड़न, मकान कब्जाने और धमकी देने के आरोप में अर्दली बाजार निवासी अपर्णा सिंह ने अपने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अपर्णा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी शादी वर्ष 1998 में मनीष कुमार सिंह के साथ हुई थी। विवाह में उनके पिता ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद, ससुरालवालों द्वारा लगातार दहेज की मांग और उत्पीड़न किया जाता रहा।

Loading...

अपर्णा के मुताबिक, इस उत्पीड़न में उनके पति मनीष कुमार सिंह के साथ अन्य परिजन प्रमोद कुमार सिंह, राजकुमारी देवी, विनोद कुमार सिंह, अक्षय सिंह, गरिमा सिंह, सर्वेश सिंह और अदय सिंह भी शामिल रहे।

कैंट थाने की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page