Connect with us

पूर्वांचल

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, दूसरी शादी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर गांव की विवाहिता ने पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने व्यापार के लिए पांच लाख रुपये की मांग की और दूसरी शादी कर ली।

विवाहिता आलिया खातून ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 अक्तूबर 2022 को गौराबादशाहपुर के चोरसन गांव निवासी शाह फहद के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में महज दस दिन बीते थे कि पति ने व्यापार के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आलिया ने आरोप लगाया कि जब उसने पैसे लाने में असमर्थता जताई, तो पति और ससुराल वालों ने उस पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया।

Loading...

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति शाह फहद ने हाल ही में दूसरी शादी भी कर ली है। सास इशरत, ननद समीरा और नेशात के साथ विदेश में रह रहे जेठ इश्तियाक और उसमान भी फोन के जरिए पांच लाख रुपये की मांग में सहयोग देते रहे। आलिया का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे सबरहद बाजार में छोड़ दिया गया और कहा गया कि बिना पांच लाख रुपये के उसे घर में वापस नहीं आने दिया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page