पूर्वांचल
पंडाल में उतरा करंट, युवक की मौत
जौनपुर। जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात एक दुर्गा पूजा पंडाल सजाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव के गुप्ता बस्ती में नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा का पंडाल तैयार किया जा रहा था। रात लगभग दस बजे, गांव के निवासी संजय गुप्ता उर्फ काजू (30 वर्ष) पंडाल को सजा रहे थे। इसी दौरान वह गलती से एक कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। संजय को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
