वाराणसी
न भुलाया न अनदेखा किया जा सकता है राजीव गांधी का राष्ट्र के लिये किया गया महत्तम योगदान
वाराणसी। देश की संचार क्रान्ति के जनक और 21 सदी का देश को सपना ही नहीं दिखाने वाले अपितु पंहुचाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री महान दूरद्रष्टा , भारत रत्न राजीव गांधी के महत्तम योगदान को चाह कर भी न तो अनदेखा किया जा सकता है न ही भुलाया जा सकता है ।
उक्त विचार आज ईंगलिसियालाईन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा राजीव गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में ब्यक्तकिया ।
वक्ताओं ने आगे कहा कि राजीव जी ने अपने छोटे से कार्य काल में देश भारत को 21 सदी की दुनियां की उस दौड़ में शामिल करा दिया जिस पर चल कर आज हम देश की तरक्की पर गर्व करने के लायक बन सके हैं । ये और बात है कि वर्तमान सत्ता में बैठे छुद्र मानसिकता वाले लोग अपने सभी पूर्ववर्तियों की उपलब्धियों को नकारने की हरचन्द कोशिश करते रहते हैं । परन्तु ईतिहास को मिटाना इतना भीआसान नहीं होता, राजीव जी जैसा महान ब्यक्तित्व उनके द्वारा देश के लिये की गयी अमूल्य सेवाओं के लिये सदैव बन्दनीय और पूजनीय रहेगा ।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीविजयशंकर पान्डेय ने और संचालन बैजनाथ सिंह ने किया, विचार
गोष्ठी के प्रमुख वक्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित राजेश पति त्रिपाठी रहे, इसके अलावा सर्वश्रीपूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीविजयशंकर पान्डेय, बैजनाथ सिह, राधेश्याम सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, डाक्टर प्रेमशंकर पान्डेय, संजय हिटलर , हरेन्द्र शुक्ला, मनोज चौबे, आनन्द मिश्रा , ज्वाला मिश्र ब्रम्हदेव मिश्र, पुनीत मिश्रा, निशांत ओझा, अशोक कुमार पान्डेय, शशिकान्त तिवारी, संजय हिटलर, कमलाकान्त पान्डेय, समीर अली उदय सिंह, संजीव मिश्रा,संजय तिवारी , युवराज पान्डेय,पंकज मिश्र मोहम्मद अरशद, पिन्टू शेख, आदि प्रमुख रहे ।
