Connect with us

वाराणसी

नौ साल से पढ़ा रहे प्रोफेसर की छिनी पीएचडी की डिग्री

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 14 साल बाद बीएचयू में इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक सोनकर से उनकी पीएचडी उपाधि वापस ले ली गई है। एकेडमिक काउंसिल ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि पीएचडी थीसिस में जरूरी रिफरेंस, क्रेडिट और स्रोत का उल्लेख न करने के कारण यह कदम उठाया गया है। प्रोफेसर सोनकर पर बिना सहमति के शोध में सामग्री जोड़ने का आरोप है, जिसके चलते उनकी पीएचडी उपाधि रद्द कर दी गई।

Loading...

हालांकि उन्हें दो साल के भीतर नई थीसिस जमा करने का एक और मौका दिया गया है। इस घटना को लेकर अब कई तरह के विवाद भी उभर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page