मऊ
नेहरू स्मारक कॉलेज का निरीक्षण, शैक्षिक कार्यों की सराहना

मऊ। जनपद मऊ के फैजुल्लाहपुर स्थित नेहरू स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के क्रियाकलापों, शिक्षण कार्य की उत्कृष्टता और अन्य गतिविधियों को देखकर उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय योगासन स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में कुमारी पूजा ने कक्षा 10 से सफलता प्राप्त की थी, जिसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा, कुमारी राजनंदनी को प्रदेश स्तर पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की शिक्षिका श्रीमती कुमकुम यादव को भी इस कीर्तिमान को स्थापित करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णानंद सिंह और केदारनाथ इंटर कॉलेज टेंघना के प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव भी उपस्थित रहे।