गोरखपुर
निराश्रित पशुओं से किसान परेशान, ठंड भरी रातों में खेतों की रखवाली को विवश
गोलाबाजार (गोरखपुर)। नगर पंचायत गोला में निराश्रित पशुओं का आतंक मुख्य बाजार से लेकर विस्तारित क्षेत्र के किसानों के खेतों तक बना हुआ है। छुट्टा पशुओं को लेकर शासन की मंशा का कोई भी असर नगर के जिम्मेदार अधिकारियों में नहीं दिख रहा है। फसल को बचाने के लिए किसान इस कड़ाके की ठंड मौसम में रात भर रातजगा करने को मजबूर हो रहे है।
फसल को बचाने के चक्कर में बहुत से किसानों को ठंड भी लग गया है। विस्तारित क्षेत्र के भीटी, रामामऊ भड़सड़ा, रानीपुर, मन्नीपुर और बांहपुर के किसानो का कहना है कि इस गलन भरी ठंड में दर्जन भर से अधिक छुट्टा पशु दिन में और रात में भी फसल को चर कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब हम लोग उनको भागने करने के लिए जाते हैं तो वह हमला भी कर देते हैं हम लोग इन निराश्रित पशुओं से बहुत परेशान है। शासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह पशु जब दिन में सड़कों पर चलते हैं तो बहुत सारे दुर्घटना का कारण भी बना रहे हैं ।
सरकार की मंशा है कि किसान के फसलों को बचाने के लिए निराश्रित व छोटा पशुओं को पड़कर स्थाई या अस्थाई गौशालाओं में छोड़ दिया जाए लेकिन गोला नगर पंचायत में यह शासन के मानसा के विपरीत काम हो रहा है इन निराश्रित व छुट्टा पशुओं का सुध लेने वाला कोई नहीं है किसानों ने शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इसका निवारण किया जाए।
