अपराध
नाबालिग लड़की को बहला – फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त रोहनियाँ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
वाराणसी: अपराधियों पर की रोकथाम व वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल निर्देशन में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0006/23 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्टथाना रोहनियाँ कमि0 वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ विश्वकर्मा पुत्र फूलचन्द्र निवासी ऐढे थाना लालपुर पाण्डेयपुर, वाराणसी मोहनसराय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ पर अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ विश्वकर्मा ने बताया कि मैं अपहृता/पीड़िता को करीब 8 माह से जानता हूँ। तभी से हम दोनों एक दूसरे से फोन से बात करते थे। अपहृता/पीड़िता ने फोन करके मुझे एस0एम0एस0 कालेज भदवर के पास बुलाया था। जहाँ मैं आटो बुक करके गया और उसी आटो से उसको लेकर कैण्ट स्टेशन वाराणसी गया तथा वहाँ से बस पकड़कर हम दोनों लोग इलाहाबाद गये। इलाहाबाद के छिवकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पुना पहुँचे तथा ट्रेन पकड़कर सूरत गया । वहाँ हम लोग किराये के मकान मे 5-6 दिन हम दोनों आपस में पति पत्नी की तरह रहे। उसके बाद हम दोनों वापस ट्रेन पकड़कर वाराणसी अपने गाँव आये ही थे उसी समय पुलिस आ गयी, पुलिस को देखकर मैं वहाँ से भाग गया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से मैं छुपते – छुपाते इधर – उधर रह रहा था तथा अपनी जमानत कराने कि फिराक में पड़ा था। पुलिस से बचने के लिये मैं कहीं जाने की फिराक में मोहनसराय खड़ा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।
