Connect with us

गाजीपुर

नाबालिग के अपहरण का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

शादी का झांसा देकर किया था अपहरण

गाजीपुर। जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने शेरपुर-कुंडेसर मोड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Loading...

भांवरकोल थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह अपनी टीम के साथ संभावित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे, तभी शेरपुर-कुंडेसर मोड़ पर वांछित आरोपी इन्द्रजीत चौधरी उर्फ चंचल (निवासी हैदरिया, थाना भांवरकोल, गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहका-फुसलाकर अपहरण करने की बात स्वीकार की।

आरोपी के खिलाफ चार दिन पहले अपहृता के परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने वांछित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल बंशनारायण सिंह और विवेक कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page