Connect with us

अपराध

नाबालिक युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा थाना के सोनिया के काजीपुरा खुर्द में अमित कुमार पुत्र राजकुमार (16) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं जांच-पड़ताल की। प्रथम दृश्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार किशोर मंगलवार की रात अपने कमरे में सोया था। देर रात न जाने कब फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

Loading...

किशोर चाट की दुकान पर काम करता था। लोगों की मानें तो उसे नशे की भी लत थी। पुलिस घटना को खुदकुशी मानकर छानबीन कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page