Connect with us

वाराणसी

नहर किनारे मिली छह माह की बच्ची

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जगतपुर गांव में शनिवार को होरी पटेल की छह माह की नातिन को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने घर से उठा लिया और करीब 500 मीटर दूर नहर किनारे छोड़कर भाग गया।

घटना उस समय हुई जब बच्ची की मां किरन, जो अपने मायके आयी हुई थी, अपनी बेटी को धूप में चारपाई पर सुलाकर घर के अंदर बच्ची के कपड़े लेने गई। कुछ ही मिनटों बाद लौटने पर उसने अपनी बेटी को गायब पाया। परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

Loading...

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण नहर के पास पहुंचे और उसे वहां से उठाकर सुरक्षित घर ले आए। बच्ची को सकुशल देख परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह कृत्य गांव के ही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने किया। बच्ची के परिजनों ने तुरंत चिकित्सकीय जांच कराई, जिसमें बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page