Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में , प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला, जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव सुनील वर्मा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी, सहायक पुलिस अयुक्त दशाश्व मेघ अवधेश कुमार पांडेय, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, यातायात पुलिस उप निरीक्षक देवा नंद बरनवाल, पुलिस QRT, थाना प्रभारी दशाश्व मेघ थाना तथा पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम, विकास प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर दशाश्व मेघ घाट, चितरंजन पार्क और राजेंद्र प्रसाद घाट पर पूर्व में आवंटित दुकानदारों / दुकानों को जिन्हे कई बार नोटिस दे कर सूचित किया जा चुका था, सार्वजनिक घोषणा कर / सभी को सूचना प्रसारित करने के पश्चात, नवनिर्मित दशाश्वमेघ भवन में आवंटित दुकानो में शिफ्ट करा कर पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

सभी स्थानीय दुकानदारों के आग्रह पर (मलबे में कुछ दबा हुआ सामान हो तो उसे निकलने हेतु ) 24 घंटे ( 03 मार्च 2023 सुबह 07 बजे तक ) का समय दिया गया तत्पश्चात नगर निगम द्वारा मलबा हटवा दिया जाएगा l

Loading...

सिगरा मुख्य मार्ग पर मार्ग अवरुद्ध कर अवैध रूप से 02 जगह तम्बू लगा कर दुकान बनाया जा रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुच दोनों अवैध दुकानों को सख्त चेतावनी देते हुए हटवा दिया गया और दोबारा अवैध रूप से दुकान लगाने पर विधिक करवाई करने की हिदायत भी दिया गया।

कुल जुर्माना राशी 900 रु. मात्र वसूला गया I

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page