वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान
वाराणसी: प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मिल कर हेड कांस्टेबल शकील अहमद तथा पुलिस QRT के सहयोग से संत चौकाघाट से नमो घाट तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया ।
पूरे मार्ग में जितने भी गुमटी अवैध रूप से रखे हुए थे सभी को हटवाया गया l
सभी दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से सूचना दिया गया कि वे किसी भी प्रकार का कोई भी सामान दुकानों के बाहर रख अतिक्रमण ना करें l
सूचना देने के बाद भी जिन दुकानदारों का साइन बोर्ड या अन्य सामान सड़क या पटरी पर रखा पाया गया उसे ज़ब्त कर लिया गया l
उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान लावारिस हालत में मुख्य मार्ग के साथ रखा हुआ लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया और कुच को जुर्माना भी किया गयाl कुल जुर्माना राशि रू.1,900/- मात्र l
अतिक्रमण प्रभारी श्री अमित शुक्ला के निर्देशानुसार बर्करी कुंड पर बनाए जा रहे अवैध पिलर को राजस्व सुर्वेयर श्री डी.पी. सिंह और लेखपाल की निशानदेही और मौजूदगी में कर्नल राघवेंद्र नाथ मौर्य और प्रवर्तन दल की टीम के साथ अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर पर पहुंचकर बकरिया कुंड के अंदर बनाए जा रहे दोनों पिलर को ढहा दिया गया और घोषणा कर तालाब के चारों तरफ अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी दी गई।
आजाद पार्क जैतपुरा से प्राप्त आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण हेतु कर्नल राघवेंद्र नाथ मौर्य और प्रवर्तन दल की टीम के साथ अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर पार्क के बगल में रास्ते पर हुए अतिक्रमण को मौके से हटा दिया गया। अतिक्रमण कर्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में अगर अतिक्रमण पाया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वाराणसी से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर चौकाघाट में अव्यवस्थित ढंग से लगाई गई लकड़ी की दुकानों को व्यवस्थित ढंग से कराया गया। वेंडिंग जोन से बाहर सभी ठेले और दुकानदारों को सड़क और पटरी से हटाकर वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया।
