Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त के पिता का निधन

Published

on

वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के पिता डॉ. रामेन्द्र प्रताप वर्मा का 64 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली और वाराणसी के निजी अस्पतालों में चल रहा था। विगत कई वर्षों से वे किडनी और हृदय संबंधी रोगों से पीड़ित थे। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. वर्मा चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्त थे। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र अक्षत वर्मा वर्तमान में वाराणसी नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र अभी अध्ययनरत हैं। निधन के पश्चात अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास फैजाबाद के वैकुंठधाम में संपन्न हुआ, जहां मुखाग्नि नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दी।

नगर आयुक्त के पिता के निधन की खबर मिलते ही नगर निगम में शोक की लहर फैल गई। इस दुखद अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में सुबह 10:30 बजे शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, सुभाष सिंह, संगम लाल, विनोद कुमार गुप्ता, सभी जोनल अधिकारी, नगर निगम के अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page