Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का नतीजा घोषित, विजेता हुए सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भारत विकास परिषद् शाखा मौनी बाबा नंदगंज के तत्वावधान में आयोजित ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इस प्रतियोगिता में सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर से हर्षिता यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भूमिका वर्मा दूसरे और अमृता चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।

श्री ठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी इंटर कॉलेज बरहपुर से अमृता प्रथम, अस्मिता यादव द्वितीय और सृष्टि सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज के पवन बिंद प्रथम, मनीष बिंद द्वितीय और मुकेश कुमार तृतीय स्थान पर आए।

Loading...

प्रतियोगिता में विजयी सभी छात्र-छात्राओं को भारत विकास परिषद मौनी बाबा शाखा के अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह और सचिव अमित नारायण द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने छात्रों को अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में परिषद की महिला संयोजिका किरण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, विद्यालयों से सोनी सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, उमाकांत सिंह और कुसुम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page