वाराणसी
धूमधाम से निकली राम बारात, जगह जगह बारात पर हुई पुष्प वर्षा

लोहता। शुक्रवार की सांयकाल प्रसिद्ध रामबारात निकलकर जनकपुर कुश्वाहा नगर तक गई। जहां बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया।

महमूदपुर छेदी साव के घर से सांयकाल छह बजे राम बारात निकली चारो भाई राम , लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन घोडे पर सवार होकर बारात के आगे आगे और पिछे रथ पर राजादशरथ विस्वामित्र चल रहे थे। रास्ते में अपने घरों की छतों से महिलाओं ने चारों भाईयों और बारात पर पुष्प वर्षा कर रही थी। जगह जगह लोगों ने बारात को रोकर चारों भाईयों की आरती उतारकर विधिवत पुजापाठ किया। बडी बाजार में फौजी स्पोर्टिंग क्लब ने सभी बारातियों को जलपान कराया। सांयकाल छह बजे से चली बारात महमूदपुर, बडीबाजार, बजरंग नगर होते हुए जनकपुर में रात आठ बजे पहुंची जहाँ राजा जनक ने चारों भाईयों की आरती उतारी और सखियों ने मंगल गीत गाई।सभी बारातियों का स्वागत जलपान कराकर किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जंसा, रोहनिया, कपसेठी थानाध्यक्ष , सीओ सदर के साथ पीएसी और महिला पुलिस लगाई थी। बारात सकुशल समपन्न होने पर व्यास रमाकांत शुक्ला, रजनीकांत एडवोकेट, कृपाशंकर मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, कन्हैया सेठ, तेज बहादुर सिंह, दिपक श्रीवास्तव , भोलानाथ गुप्ता ने बधाई दिए।