Connect with us

पूर्वांचल

धूमधाम के साथ निकाली गई श्रीराम सीता की शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में हरि शंकरी की अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा लीला के 17वें दिन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 14 अक्टूबर की सुबह 11 बजे श्री राम, लक्ष्मण और सीता की शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर, पहाड़ खां पोखरा से आरंभ हुई। इस शोभायात्रा में भरत और हनुमान घोड़ों पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। यात्रा महुआबाग चौराहा, ददरीघाट, आमघाट, झुन्नु लाल चौराहा, मुरली कटरा समेत कई स्थानों से होकर हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन पर संपन्न हुई।

कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी और कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने मिलकर श्री राम, लक्ष्मण और सीता की आरती की। भजन और कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कथानक के अनुसार, श्री राम रावण का वध कर अपनी सेना के साथ अयोध्या के लिए पुष्पक विमान से प्रस्थान करते हैं। अयोध्यावासी उनके आगमन की प्रतीक्षा दीपों से सजे नगर में कर रहे होते हैं। पुष्पक विमान की आवाज सुनकर सभी लोग श्री राम के स्वागत के लिए एकत्र हो जाते हैं। श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और अन्य लोग पुष्पक विमान से उतरकर राजमहल पहुंचते हैं जहां राम को सिंहासन पर विराजमान किया जाता है। इसके बाद भरत अयोध्या का राजपाट श्री राम को सौंप देते हैं और पूरे नगर में श्री राम के जयकारों की गूंज सुनाई देती है।

इस आयोजन में कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे जिनमें ओमप्रकाश तिवारी, लव कुमार त्रिवेदी, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, कृष्णांश त्रिवेदी, राजन सिंह और रोहित पटेल प्रमुख रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page