Connect with us

वाराणसी

धुंध से छह विमानें लेट, पछुआ हवा के चलते बढ़ी ठंड

Published

on

Loading...
Loading...

12 ट्रेनें भी देरी से पहुंची

वाराणसी में पछुआ हवा के चलते सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड के साथ वातावरण में धुंध भी बढ़ने की संभावना है। पिछले दो दिनों से सुबह हल्की धुंध दिखाई दे रही है और दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम हो गया है जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है।

रात में पछुआ हवा चलने से शहर में भी ठंड महसूस की जा रही है।सर्दी के साथ शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। अर्दली बाजार में रात 1 बजे एक्यूआई 168, भेलूपुर में 156, बीएचयू में 130, मलदहिया में 134 और नगर निगम में 162 दर्ज किया गया।

एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के माध्यम से हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा को 0 से 500 तक रेटिंग में मापा जाता है। 0-50 तक हवा अच्छी, 51-100 सामान्य, 101-200 खराब, 201-300 अनहेल्दी, 301-400 गंभीर और 401-500 खतरे की श्रेणी में आती है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार ठंड पिछले साल की तुलना में अधिक पड़ने की संभावना है। सुबह और शाम के समय शहर और गांवों में लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं।

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एयरपोर्ट पर गुरुवार को छह उड़ानें विलंबित रहीं जबकि बेंगलुरु से आने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं।ट्रेनों की बात करें तो विभूति एक्सप्रेस 15.30 घंटे, जयनगर-आनंद विहार स्पेशल 11.30 घंटे और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से चलीं।

Advertisement

अन्य कई ट्रेनें 2 से 7 घंटे तक लेट रहीं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 23.30 घंटे की देरी से दूसरे दिन चली, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page