Connect with us

वाराणसी

धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी पुलिस ने मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से लड़कियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी, तीन आईफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कपड़ों से भरा बैग बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है।

सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ सर्किल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरफ रिजवी (27) फर्रुखाबाद के चीनी ग्राम स्थित प्राथमिक स्कूल के सामने का निवासी है। वह ‘सम्राट सिंह’ समेत कई नकली नामों से शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल साइटों पर सक्रिय रहता था। इस माध्यम से वह युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता, ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डालता था।

Loading...

पुलिस ने बताया कि अब तक वह 12 से 15 लड़कियों को निशाना बना चुका है। बुधवार को वह एक पीड़िता से मिलने आशापुर आ रहा था। युवती ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को आशापुर पुलिस चौकी के पीछे से दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 50,570 रुपये नकद, तीन आईफोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और कपड़ों का बैग बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह मेट्रोमोनियल साइट के जरिये लड़कियों को फंसा कर ब्लैकमेल करता और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page