वाराणसी
धर्म की नगरी काशी में लाल सिंह चढ्ढा फिल्म को न देखने की अपील
वाराणसी | फिल्म अभिनेता आमिर खान एवं करीना कपूर स्टार्स फिल्म लाल सिंह चड्ढा विवादों में घिरी हुई है, जिसका पूरे देश में लोग विरोध कर रहे हैं, विरोध करने वालों लोगों का कहना है कि फिल्म पीके में आमिर खान ने दिखाया था शिवलिंग पर ₹10 का दूध चढ़ाने से अच्छा है कि ₹10 गरीबों में बांटा जाए तो इसलिए हम लोगों द्वारा लोगों से निवेदन किया जा रहा है कि ₹300 का फिल्म न देख कर उसे गरीबों में बांटे, जिससे उसका भला हो.
फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा फिल्म पीके में बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने को लेकर दिखाए गए दृश्य को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनकी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पुरजोर तरीके से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी के तहत वाराणसी के सिगरा स्थित आईपी मॉल में युवा भारती, काशी उत्तर भाग द्वारा जिलाध्यक्ष अतुल कुल के नेतृत्व में लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर बायकॉट लिखा हुआ लेकर पिक्चर ना देखने के लिए निवेदन एवं एलाउंसमेंट किया. इस दौरान माल में आने जाने वाले लोगों को पोस्टर देकर सनातन धर्म से जुड़े लोगों को पिक्चर ना देखने एवं बाय काट करने के कहा गया. इसके बाद आईपी मॉल में लाल सिंह चड्ढा की प्रतियां जलाई गई लोगों ने लाल सिंह चड्ढा बॉयकॉट एवं आमिर खान मुर्दाबाद के नारे लगाए.
युवा भारती जिला अध्यक्ष अतुल कुल ने लाल सिंह चड्ढा को सनातन विरोधी बताते हुए कहा की जो फिल्म लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की मूवी आई है. हम लोग जो पिक्चर देखने आए हैं उनसे न देखने व बहिष्कार करने का निवेदन किया है. हम लोगों ने कहा कि फिल्म देखने में आप जो ₹300 खर्च करेंगे उस पैसे से आप अपने परिवार पर खर्चा करिए, इस पैसे का प्रयोग घुमाने में कराई, आमिर खान सनातन विरोधी है.
अतुल कुल ने आगे कहा की उसकी फिल्म पीके जिसमें उसने कहा कि ₹10 का दूध शिवलिंग पर चढ़ाने से अच्छा है गरीबों में बांटा जाए यहां तो ₹300 का सवाल है, किसी गरीब जो निर्वस्त्र है उसे दे दीजिए उसके पास वस्त्र आ जाएगा. इस ₹300 का उपयोग सही जगह होनी चाहिए. इसके विरोध में हम लोगों ने यहां पर्चा बांटा और इस तुच्छ पिक्चर का विरोध किया साथ ही हम लोगों ने इसकी प्रतियां भी जलाई.
