Connect with us

पूर्वांचल

धर्मांतरण की कोशिश में 25 गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में अवैध धर्मांतरण की तैयारी के दौरान पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर 25 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से धार्मिक पुस्तकें, पर्चियां और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपियों में कुछ लोग सुल्तानपुर और आजमगढ़ जिलों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस बड़े अवैध धर्मांतरण गिरोह के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी।

Loading...

क्षेत्राधिकारी नगर देवेश कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि लोग हाथों में एक धर्म विशेष की पुस्तकें लेकर बैठे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि इनमें से कई लोग अन्य जिलों के निवासी थे।

आरोप है कि इन लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा था।बजरंग दल के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि उनकी सूचना पर ही पुलिस ने कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page