Connect with us

अपराध

देह व्यापार के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, होटल पर गिरी प्रशासनिक गाज

Published

on

Loading...
Loading...

बिना वैधानिक अनुमति चल रहा था होटल, आधार कार्ड व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

देवरिया। जनपद में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए बैतालपुर क्षेत्र स्थित शिवांश होटल को सीज कर दिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान होटल से 07 जोड़ी कपल को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। छापेमारी एसपी और डीएम के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम द्वारा की गई।

Loading...

पुलिस को लंबे समय से शिवांश होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से होटल पर छापा मारा गया। जांच के दौरान होटल से कई आधार कार्ड और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। साथ ही यह भी सामने आया कि होटल के पास आवश्यक वैधानिक अनुमति और दस्तावेज पूरे नहीं थे, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से होटल को सीज कर दिया।

यह होटल बैतालपुर चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित होने के बावजूद वर्षों से संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए कुछ जोड़े नाबालिग या छात्र-छात्राएं भी बताए जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page