Connect with us

गोरखपुर

देवर ने पत्नी और सहयोगी के साथ मिलकर भाभी को पीटा, तीन पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कबिसा निवासिनी अनीशा खातून पत्नी कलीम उल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने देवर रहीश अहमद पुत्र अब्बास अली व पत्नी शहीदू निशा और अनीश अहमद की पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
    
थाना क्षेत्र के ग्राम कबिसा निवासिनी पत्नी अनिशा खातून ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 31 जनवरी को सुबह सवा दस बजे के करीब जब मैं बीच-बचाव करने गई तो मेरे देवर रहीश अहमद व पत्नी शहीदू निशा और अनीश अहमद की पत्नी के साथ मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए तथा जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
     
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता अनीशा खातून की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page