Connect with us

पूर्वांचल

दुर्घटना और जाम को दावत दे रहा राजवाहा पर लगा बैरियर

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (सकलडीहा)। सड़क चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से होने से लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके अतिरिक्त‌ लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो साल से सकलडीहा में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क नाला और राजवाहा निर्माण किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जनपद के सकलडीहा क्षेत्र में राजवाहा पर एक साइड का पुलिया निर्माण होने के बाद भी बैरियर लगाकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण जाम और तहसील मार्ग से आने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने राजवाहा पर लगी बैरियर हटवाने की मांग किया है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि चंदौली से चहनिया मारूफ्पुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर‌ कार्यदायी संस्था की ओर से मनमानी किया जा रहा है। जगह जगह राजवाहा पर पुलिया निर्माण के लिये एक साइड बैरियर लगा दिया गया है। जिसके कारण जाम और आने जाने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सकलडीहा राजवाहा पर एक साइड पुलिया निर्माण हुए डेढ़ माह हो गया है। इसके बाद भी बैरियर लगा कर छोड़ दिये जाने से काफी समस्या हो रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page