Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इलाके में मोटरसाइकिल पर चालक समेत चार लोग सवारी करते देखे जा सकते हैं। खासकर युवा वर्ग बिना हेलमेट तेज गति से बाइक चलाकर न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहा है। यहां तक की किसी-किसी मोटरसाइकिल पर एक साथ तीन लोग बैठे हुए दिख जाएंगे।

पुलिसिया कार्रवाई नाकाफी, नियम तोड़ने वालों के हौसले बुलंद

स्थानीय पुलिस द्वारा चालान, जुर्माना और अभियान चलाने के बावजूद लोगों की आदतें नहीं बदल रही हैं। दिलदारनगर थाना प्रभारी अशोक मिश्रा के अनुसार यातायात नियमों के पालन के लिए सख्ती की जा रही है। परंतु सड़कों पर व्यावहारिक बदलाव नजर नहीं आ रहा।

स्कूलों में जागरूकता अभियान, फिर भी नहीं सुधर रहा युवा वर्ग

Advertisement

प्रशासन द्वारा स्थानीय स्कूलों में ट्रैफिक अवेयरनेस अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को हेलमेट पहनने और ट्रैफिक सिग्नल मानने जैसे नियमों की जानकारी दी जा रही है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे नाबालिग बच्चों को बाइक न दें।

दुर्घटनाओं में जा रही जानें, फिर भी लापरवाही जारी

पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनने को ही मौत का कारण बताया गया है। इसके बावजूद बाइक सवारों की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

जिम्मेदार कौन? सवालों के घेरे में प्रशासनिक प्रभाव

प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है लेकिन यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों लोग नियमों को हल्के में ले रहे हैं? क्या चालान काटना ही पर्याप्त है या अब जरूरत है कि ट्रैफिक कंट्रोल के लिए डिजिटल निगरानी और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं?

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page