Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर पुलिस ने दो वांछित वारंटी को दबोचा

Published

on

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर फौजदारी मुकदमा संख्या 14022/24, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि से संबंधित मामले में आरोपी प्रदुम्मन यादव और प्रिस यादव, दोनों पुत्र परदेशी यादव, निवासी फत्तेहपुर वार्ड नंबर 10, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर को दबोच लिया।

दोनों अभियुक्त अवधेश बनाम अमित मामले में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना दिलदारनगर पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page