Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर पुलिस ने दो गौ-तस्करों को दबोचा

Published

on

गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को महना चौराहे के पास से वध हेतु ले जा रहे गोवंश की बरामदगी करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल ने किया। चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. राम प्रवेश राम (44 वर्ष) पुत्र मुन्ना राम और मुन्ना राम (46 वर्ष) पुत्र स्व0 तलुका राम के कब्जे से 1 राशि जिंदा गोवंश (गाय) बरामद की गई।

पुलिस ने इस मामले में थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0 209/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page