Connect with us

वाराणसी

दिनदहाड़े युवक की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Published

on

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी। नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर तीन राउंड फायरिंग की। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सारनाथ के सिंहपुर गांव स्थित अरिहंतनगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड आरटीओ श्यामनाथ के पुत्र महेंद्र गौतम (54) प्रॉपर्टी डीलर थे। सुबह वे अपने मकान बुद्धा सिटी से बाइक से अरिहंतनगर कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनका पीछा कर गोली चला दी।

पहली गोली महेंद्र की कनपटी पर लगी जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने दो और राउंड फायरिंग की। दूसरी गोली उनके गले में लगी जबकि तीसरी गोली बाइक पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कॉलोनी का रास्ता पकड़कर रिंगरोड की ओर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

हत्या की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सड़क पर खून पसरा हुआ था और शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की।

खबर अपडेट की जा रही है…..

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page