Connect with us

गोरखपुर

दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला अपनी मां से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर झंगहा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए साक्ष्य जुटाए और मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदर्श पासवान पुत्र राहुल पासवान निवासी एकला मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया तथा अंकुर पुत्र उमेश पासवान निवासी करही थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से छिनैती में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल केशरी नंदन की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement

घटना के खुलासे से जहां पीड़िता को राहत मिली है, वहीं पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page