Connect with us

वाराणसी

दर्शनार्थियों के लिए मैदागिन और गोदौलिया से चलाए जाएंगे ई-रिक्शा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 104वीं बोर्ड बैठक में रखा गया प्रस्ताव

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना होगा धार्मिक और सांस्कृतिक कैलेंडर

*मंगला आरती का टिकट एक मार्च से 500रुपए करने का बोर्ड ने लिया निर्णय।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 104वीं बोर्ड बुधवार को मंडल आयुक्त सभागार में की गई।
बैठक में अध्यक्ष प्रो० नागेंद्र पांडेय, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, ज़िलाधिकारी एस० राजलिंगम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ० सुनील वर्मा मंदिर के ट्रस्टी चंद्रमौली उपाध्याय, पंडित दीपक प्रसाद मालवीय, पंडित प्रसाद, दीक्षित वेंकट रमन, प्रोफ़ेसर बृजभूषण ओझा उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष प्रो० नागेंद्र पांडेय द्वारा मंडलायुक्त के रूप में कौशल राज शर्मा को प्रथम बोर्ड बैठक में अंग्वास्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ० सुनील वर्मा द्वारा बोर्ड के समस्त सम्मानित सदस्यों को अंग्वास्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

बैठक में मंदिर न्यास के सदस्यों ने मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिया जाने के कारण दर्शनार्थियों को मंदिर तक पहुंचने में घोर असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मंदिर की ओर से पहल करते हुए या कार्य कराया जाए। इस पर न्यास के सदस्य सहित सभी अधिकारियों ने इसकी फीजिबिलिटी चेक करा कर नगर निगम या यातायात विभाग को यह कार्य कराने में सहयोग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।

बोर्ड द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे वर्ष केलिए धार्मिक और सांकृतिक आयोजन किए जाने हेतु कैलेंडर तैयार करने के लिए गठित कमेटी के समन्वय से बनाये जाने हेतु निर्णय लिया गया। एक आंतरिक संमिति का गठन कर ट्रस्ट की डायरी मार्च माह में छपवाने की तैयारी करने का निर्णय लिया गया।

मंदिर में बढ़ते श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टिकट के दामों में भी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस बैठक के अनुसार अब मंगला आरती का टिकट ₹350 की वजह ₹500 में वही सप्त ऋषि आरती श्रृंगार भोग आरती मध्यान भोग आरती का टिकट ₹180 की जगह ₹300 करने का प्रस्ताव पास हो गया, जो एक मार्च से लागू की जायेगी।

  • बोर्ड द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के समस्त पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को ₹10,000 को एकमुश्त वार्षिक छात्रवृत्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया।
  • बोर्ड द्वारा सफ़ाई कर्मियों समेत अन्य कार्मिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया।

सभी प्रकार के कर्मचारियों, अर्चकों की सेवा नियमावली को अंतिम रूप देने हेतु इसके लिये गठित समिति को एक माह का समय दिया गया।

  • बोर्ड द्वारा केनरा बैंक से सीएसआर से प्राप्त फंड से मंदिर चौक पर प्री-फ़ैब्रिकेटेड कवरिंग शेड लगाये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।, जिस पर सभी ने खुशी जताई।

मंदिर के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे ने कहा कि मंदिर की गरिमा और व्यवस्था सुधारने में मंदिर के अधिकारियों के साथ-साथ ट्रस्ट के सदस्यों की भी जिम्मेदारी है। इसलिए हम सभी लोग मिलकर मंदिर की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाओं को करने में सहयोग करें।
यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर में एकरूपता लाने के लिए पुजारियों, अर्चकों हेतु ड्रेस कोड निर्धारित कर 2 सेट ट्रस्ट की ओर से उनको दिये जायें।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा ने वर्ष 2022 230 के लिए कुल 105 करोड़ की आए और 40 करोड़ के खर्च का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य कार्यपालक में पुराने पिछली बैठक के अनुपालन आख्या भी प्रस्तुत की।

सभी ट्रस्टीज ने हालही में मंदिर परिसर में की गई वास्तु पूजा और देव गैलरी निर्माण में पूजा कराने वाले विद्वानों और निर्माण कार्य मे सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक के अंत में मंदिर न्यास के सदस्य प्रोफेसर ब्रजभूषण ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page