Connect with us

वायरल

दरोगा बने बेटे ने पिता को पहनाई पीकैप

Published

on

Loading...
Loading...

बांदा। कस्बे से 8 किलोमीटर दूर स्थित खम्हौरा गांव निवासी राकेश यादव का चयन यूपी पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हुआ है। जानकारी देते हुए राकेश यादव ने बताया उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज व डिग्री पीजी कॉलेज अतर्रा से परास्नातक किया।

सन 2021 में आई हुई यूपी पुलिस के एसआई की भर्ती में उसका चयन हुआ, जिस पर जनपद सुल्तानपुर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर ट्रेनिंग के बाद वह अपने गांव पहली बार आया तो ग्रामीणों ने उसका बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। अतर्रा के खम्हौरा गांव में कच्चा मकान, जीविका का साधन महज खेती।

किसान परिवार में जन्मे बेटे राकेश यादव ने यूपी पुलिस में उप निरीक्षक बनने की ठानी और बिना कोचिंग व संसाधनो के उसने घर पर ही दिन-रात मेहनत की 2021 की भर्ती में उसका चयन हो गया 12/3/2023 को वह ट्रेनिंग पर सुल्तान पुर चला गया। दरोगा बनने के बाद पहली बार घर आए हुए बेटे राकेश को पिता बुद्धविलास, माता शांति सहित आसपास के ग्रामीणों ने बैंड बाजा के साथ स्वागत करते हुए मीठा खिलाकर बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page