Connect with us

वाराणसी

दरोगा और सिपाही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर मंडुवाडीह थाने में तैनात दरोगा और सिपाही को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों ने एक केस के आरोपी को बचाने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित की शिकायत पर टीम ने योजना बनाकर दरोगा अभय नाथ तिवारी और दीवान शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया। जैसे ही नोट उनके हाथ में गए, टीम ने दोनों को पकड़ लिया। हाथ धुलवाने पर नोटों पर लगा रंग भी उनके हाथों पर पाया गया। इसके बाद दोनों को कैंट थाने लाकर केस दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page