Connect with us

पूर्वांचल

त्योहारी सीजन से पहले ही ज्यादातर बैंकों के एटीएम खाली !

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है और महानगरों से लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। लेकिन त्योहार से पहले ही जिले में कई बैंकों के एटीएम खाली हो गए हैं। कहीं एटीएम के शटर बंद हैं, तो कहीं तकनीकी खराबी के चलते पैसे नहीं निकल रहे।

जिले में 21 राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों की 352 शाखाएं हैं, जिनके लगभग 240 एटीएम हैं। नियमानुसार बैंकों को अपने एटीएम की रोजाना जांच कर उनमें करेंसी भरनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

सोमवार को रुहट्टा से पॉलीटेक्निक तक आईसीआईसीआई और यूबीआई के एटीएम बंद मिले जबकि एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे थे। एसबीआई की मुख्य शाखा के कई एटीएम में से कुछ अक्सर खराब रहते हैं। ऐसे में दिवाली और शादी के सीजन में शहर लौटने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page