Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो से टकराई बेकाबू कार, चार घायल 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कविरामपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक पिकअप वाहन से टकराने के बाद एक अनियंत्रित कार एक ऑटो से भी टकरा गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार चालक सीएनजी भरवाने के लिए बाबतपुर की ओर जा रहा था। तभी उसकी तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद कार एक ऑटो से भी भिड़ गई जिससे ऑटो चालक दिनेश मिश्रा (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में बैठे अन्य यात्रियों, सुधा सिंह और श्यामनारायण सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं।

Loading...

घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों की सहायता से घायलों को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page