Connect with us

मऊ

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, मां की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हलीमाबाद पेट्रोल पंप के पास हुआ।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।भगवानपुर डंगौली के रहने वाले 35 वर्षीय कमलेश अपनी 55 वर्षीय मां सुखिया देवी को साथ लेकर आधार कार्ड संशोधन कराने सुपर स्प्लेंडर बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहे थे।

Loading...

पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही फोरलेन पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुखिया देवी के परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें कमलेश तीसरे नंबर पर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page