Connect with us

वाराणसी

तीन बच्चों की मां और प्रेमी ने खाया जहर

Published

on

Loading...
Loading...

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

वाराणसी। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में बढ़ते विवाद के चलते गुरुवार की शाम वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तीन बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर उसके प्रेमी ने भी जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने युवक को खेत में अचेत अवस्था में पाया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृत युवक प्रद्युम्न पटेल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न की बुआ की शादी रोहनिया के मनियारीपुर गांव में हुई थी। तीन साल पहले बुआ के घर एक कार्यक्रम के दौरान उसका अपनी बुआ की बहू से प्रेम संबंध शुरू हुआ जो तीन बच्चों की मां थी।

परिजनों को हुआ शक, बढ़ा विवाद

Advertisement

कुछ दिन पहले इन संबंधों का खुलासा हुआ जिससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पंचायत के जरिए मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया लेकिन दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। इसी दौरान महिला के पति ने उनकी बातचीत सुन ली और युवक को धमकी दी। इसके बाद महिला पर घर में निगरानी बढ़ा दी गई जिससे विवाद गहराता चला गया।

गुरुवार को हुए विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी मौत की खबर प्रद्युम्न को मिली तो उसने भी जहर खा लिया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।

प्रेमी प्रद्युम्न अविवाहित था और तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ा था। गंभीर बीमारी के चलते उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page